Sunday, 11 August 2019

" मितवा "

- हमारे आंसुओं को वह शबनम की बूंदे समझते हैं ,
  बयां करते हैं जो दिल ए हालात उन्हें वह शायरी समझते हैं ।

- मेरे दिल के जख्मों पर जब तेरी नजरों का मरहम लगता है ,
  हर खुशी दिल के करीब और गम जैसे कोसों दूर होता है ।

- यह नादान दिल रोज एक तमन्ना करता है ,
 और हम इसे रोज समझाते हैं ,
 बेबसी का आलम न पूछ ,
 रोती हुई आंखों से भी मुस्कुराते हैं ।

- इश्क तो हमसे हो गया अब ना यह कम हो पाएगा ,
 और ना तेरे बिना हमसे जिया जाएगा ,
 फिर भी तुझसे कुछ नहीं मांगेंगे ,
 पर हो सके तो इतना करम कर कि तेरे साथ मर सके ,
 क्योंकि तेरे बगैर इस बेजान जिस्म से जला भी नहीं जाएगा ।

- लाख मनाए इस दिल को पर यह दीवाना सिर्फ तेरे लिए ही धड़कता है ,
  जितना काबू करते हैं उतना ही बेकाबू होकर तेरी ही याद में बिलखता है।।।

               - " फुल "
       

No comments:

Post a Comment

' મારૂ હ્રદય '

હું તને શું સમજાવું તું બધું જ સમજે છે , ઈશ્વરની મરજી સામે આપણું ક્યાં કંઈ ઊપજે છે , અકળ આ હ્રદયના દ્વાર ક્યાં બધા માટે ખુલે છે , એક તાર...